★ सफ़लता प्रयासों में

                   

        🖋️ ओमकार जगदेव वाडकर

            संगमेश्वर, रत्नागिरी

            (७२१९४३२७०६)

                        

 

                 एक गांव है जहां बहूत सारे लोग रहते है। अलग अलग चेहरे है कहीं हमशकल भी होते है ये कोई गांव दूसरा नहीं है एक हमारी दुनियां हमारा देश और उसमे राज्य और उसमें शहर और गांव। वहीं गांव जहां हम सारे लोगों का जन्म हुआ। कहीं सारी कहानी हो जाती जो हमें बहुत कुछ सिखाती हैं। और चलने पर मजबूर करती है। चाहें मन और शरीर में कितनी भी क्यों ना थकान हो पर हालात ऐसे होते है की सब भूलकर आगे जाना भी ज़रूरी होता है।बचपन से हम सारों ने एक सुना होगा की, सफ़लता प्रयासों में छुपी है। और हम सारे बहुत ऐसे कहीं फिल्मे देखते थे,कहीं कहावतें पढ़ते थे की एक आलीशान बंगला जहां गाड़ी नौकर सब कुछ है पैसा एक ऐसी चीज़ है जो कभी सफ़ल इंसान को असफल भी बनाता है तो कभी असफल को सफ़लता के रास्ते तक मदद भी करता है। 

                     वो कहावतें पढ़ने से और फिल्में देखने से हमें भी लगता था कि ये सब मेरे पास भी क्यों ना हो और सबको लगता है और सब सफ़ल होना चाहते है। लेकिन कोई भी ऐसी राह नहीं ना कोई ऐसी चीज़ नहीं जो आपको बिना प्रयास करें आसानी से उसके मुकाम तक पहुंचाएं।अगर मन में एक साहस हो तो हम कठीन से कठिनाई को भी पार कर सकते हैं। जब हम बाहर किसी काम को पूरा करने के लिए निकलते हैं तो हम पहले निश्चित करते है कि मुझे उस मुकाम तक पहुंचना है और उसी प्रयास में हम चलते हैं प्रवास करते है आखिरकार हम पहुंच जाते हैं। प्रयास ही एक मात्र रास्ता है एक मंत्र है जो हमें सफ़लता की दुनिया में लेके जाता है। दुनियां में असंभव ऐसा कुछ नहीं। बस अपने मन में संभव करने की क्षमता होनी चाहिए।

                   आज दुनियां का हर एक इंसान का अपने दम पर किसी ना किसी चीज़ में सफ़लता पाना एक लक्ष्य होता है। कोई व्यवसाय में लाभ और उन्नती के लिए कड़ी मेहनत करता है उसे कहते है प्रयास। यादी, कोई विद्यार्थी अच्छे मार्क्स को पसंद करता है और उसे पाने के लिए जो होते है वो होते है प्रयास हमें जो भी चाहिए उसी लिऐ प्रयास होना बहुत जरूरी है हम अपने ख़ुद के हर एक चाहता है पढ़ लिख कर एक अच्छी नौकरी से ख़ुदको सफ़ल परीक्षण करना चाहता है ताकी वो एक अच्छी खासी ज़िंदगी गुज़र सके और उसमें कहीं सारे सफ़ल होते क्योंकी उसमे होती हैं वो मेहनत वो प्रयास जो पाने के लिए दिन रात एक कर देती है। कहीं ऐसे भी मार्ग है जो आजमाने से हम सब ऊंचाई को छू सकते है।

१) लक्ष्य तय करना

२) उसकी जानकारी लेकर अभ्यास करना

३) साहस और सय्यम रखना

४) कठिनाई आ भी जाए तो उसका सामना करना

और सबसे महत्वपूर्ण होता है हार, पराभव अपयश जहां पर कहीं सारे आधे ही टूट जाते है और मन में हार मानकर पिछे हटते है हैं। जब चिटिया पेड़ पौधे पर बैठती हैं तब वो मन मन आकाश को ऊंचाई तक देखते ही एक ऊंची छलांग लगाकर ऊंचा उड़ना पसंद करती है। क्योंकी उसमें सय्यम और कठिनायों का सामना करने का साहस होता है। 

                       कोई लक्ष्य तय करना उतना ही महत्वपूर्ण है जीतना प्रयास है क्योंकि लक्ष्य उसे कहते है जो किसी भी हालात में अपने प्रयास के दम पर पूरा कर सकते है। जिसके बारे में हम जानते है और उसे ही पाना पसंद करते है। कोई भी काम शांती से करना एक और मार्ग है जो हमें प्रयास करते समय ध्यान रखना चाहिए। ताने वहीं सुनते है जो आगे जाकर बड़ी सीख और अच्छी कहानी बना सकते हैं जो सुनकर हमारे मन को दुविधा में डाल देते है। नकार होना ग़लत नहीं है वो एक जीवन का भाग है मगर नकारात्मक प्रभाव और संगत सोच रखकर जीवन जीना ग़लत है और ये पाप समान होता है। हम गिरते है इसका मतलब ये नहीं की हम उठ नहीं सकते है उसका मतलब है कि हमे उठने के लिए भगवान की तरफ़ से एक और मौका मिला है जो प्रयास करने से कुछ अच्छा तो ज़रूर हो सकता है। हमारे ज़िंदगी में कुछ तो अच्छा होगा ही होगा वो एक दिन जरूर आएगा बस वो पाने के लिएं प्रयास होना ही चाहिए। जिवन है तो मुसीबतें खड़ी हो ही जाएगी, दिन है तो रात भी आएगी, धूप है तो छाव भी मिलेंगी, सच है तो ग़लत हो ही जाएगा, कुछ पाना है तो कुछ खोना है पड़ेगा,अगर बड़ा होना है तो प्रयास तो करने ही पड़ेंगे तभी कहीं दिनों के बाद सफ़लता का सूरज उजड़ा हुवा नज़र आएगा और वहीं ज़िंदगी का एक अच्छा और सुनेहरा पल होगा। एक बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि जिंदगी में अगर सफ़ल होना ही है तो साहस, सय्यम, शांती, कोई भी मुसीबत और अपयश पराभव सहने की ताकद होनी चाहिए।और साथ में ज़रूर तन मन से होने चाहिए वो है ‘ प्रयास ’....

टिप्पण्या

  1. प्रयास एक ऐसी सीढ़ी है ,जहा सही मार्गदर्शन भी होना जरूरी होता । बिना सही मार्गदर्शन प्रयास भी व्यर्थ हो जाते है।
    आपके लेख ने बहुत मूल्यवान संदेश दिया है।
    ऐसे ही लिखते रहिए।

    उत्तर द्याहटवा

टिप्पणी पोस्ट करा

If you have any questions, doubts and want to information so plz let me know..

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

आईचं पत्र हरवलं....!!

★माणूसकीच्या शोधात★